Site icon Buziness Bytes Hindi

Ganesh Chaturthi 2021: इन स्पेशल मोदक के बिना अधूरा है त्यौहार, जाने स्पेशल मोदक रेसिपी


Ganesh Chaturthi 2021: इन स्पेशल मोदक के बिना अधूरा है त्यौहार, जाने स्पेशल मोदक रेसिपी

गणेश चतुर्थी की तैयारियां बड़े धूम धाम से हो रही है, महिलाओं ने तो लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं | ये त्यौहार मोदक के भोग के बिना अधूरा है, इसीलिए आज हम आपको तीन तरह-तरह के स्वादिष्ट मोदक बातएंगे जो आप आसानी से घर पर बना सकते है | 

मलाई मोदक

मलाई मोदक बनाने के लिए पनीर को अच्छी तरह से मैश कर ले फिर पैन गर्म करे और उसमे पनीर के साथ कंडेंस्ड मिल्क डाल दें और  मिक्स कर लें। एक मिनट बाद इसमें केवड़ा एसेंस मिला दे और गैस बंद कर दें। अब थोड़ा हल्का ठंडा होने दें फिर इसके मोदक तैयार कर ले | 

Read also: तमिलनाडु में सामान्य तरीके से मनाया जाएगा विनायक चतुर्थी समारोह

मोतीचूर मोदक

मोतीचूर मोदक बनाने के लिए पहले बेसन और बेकिंग पाउडर को छान कर मिक्स कर लें। अब घी मिक्स करे और दूध मिलाते हुए घोल तैयार करें। कड़ाही को गर्म करे और छलनी की मदद से घोल के बूंदियां बना लें। अब बरी है चीनी की चाशनी की, इसको बनाने के लिए चीनी और पानी को मिक्स करें और  इलायची और नींबू का रस मिलाकर पकाएं | फिर तैयारी बूंदियों को  डालें और अच्छे से मिलाए | थोड़ा  ठंडा होने दे और मोदक तैयार कर लें। आप चाहे तो हर एक मोदक को काजू, किशमिश और चांदी वर्क लगा सकते है | 

Read also: पीओपी गणेश की मूर्ति खरीदने वालों पर जुर्माना और जेल: गोवा मंत्री

चावल के मोदक

चावल के मोदक के लिए काजू को दरदरा पीस ले और कड़ाही में चावल का आटा, फिर सूजी को हल्का सुनहरा भून लें। अब एक बाउल में भूना चावल का आटा, सूजी, पिसे काजू, इलायची डालकर मिक्स कर ले , आप चीनी की चाशनी भी बना ले इसके लिए आपको चाशनी को इस आटे वाले मिक्सचर में मिलना होगा | बस अब थोड़ा ठंडा होने दें और हाथ पर पानी या दूध लगाकर मोदक तैयार करें।

Exit mobile version