Site icon Buziness Bytes Hindi

Ganesh And Nandi Are Drinking Milk: शिव मंदिरों में अचानक नन्दी और गणेश जी पीने लगे दूध, मंदिरों की ओर पात्र में दूध लेकर दौड़े लोग


Ganesh And Nandi Are Drinking Milk: शिव मंदिरों में अचानक नन्दी और गणेश जी पीने लगे दूध, मंदिरों की ओर पात्र में दूध लेकर दौड़े लोग

ललितपुर। शहर समेत कई कस्बों के गणेश और शिव मंदिरों में नंदी महाराज और भगवान श्री गणेश (Nandi Maharaj and Lord Shri Ganesh) को दूध पिलाने हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शाम से आज सुबह तक दूध पिलाने का सिलसिला चल रहा है। कई स्थानों पर दूध पीने की हुई पुष्टि तो कई स्थानों पर नहीं हुई पुष्टि। वैसे तो इस वैज्ञानिक युग में अंधविश्वासों पर यकीन करना बड़ा मुश्किल होता है । लेकिन जब आंखों किसी चीज को देखा जाता है तो वह बात पुष्ट हो जाती है। ऐसी ही घटना जनपद ललितपुर की कई स्थानों पर हुई जिसमें लोगों द्वारा एक अफवाह से फैली कि जगह जगह स्थापित शिव मंदिरों में नंदी महाराज और गणेश जी की मूर्तियां दूध पी रही है। बस फिर क्या था इस अंधविश्वास को लोग सच समझ कर मंदिरों की ओर दौड़ पड़े। जनपद के कई इलाकों के कई शिव मंदिरों में नंदी महाराज और भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को दूध पिलाने का सिलसिला चलने लगा। हालांकि इस खबर की पुष्टि जनपद के कई स्थानों से हुई तो कई स्थानों को पर कोरी अफवाह बताया गया।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Ganesh-And-Nandi-Are-Drinking-Milk-1.mp4

Read also: भारत के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने के लिए इन जगहों पर जाएं

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Ganesh-And-Nandi-Are-Drinking-Milk-2.mp4

मिली जानकारी के अनुसार लोगों को पता चला कि इलाके में स्थापित शिव मंदिरों में नंदी और भगवान श्री गणेश (Nandi Maharaj and Lord Shri Ganesh) की मूर्तियां दूध पी रही है। धीरे-धीरे यह खबर जैसे ही फैलती गई वैसे ही शहरी क्षेत्र से लेकर कस्बों और ग्रामीण अंचलों तक श्रद्धालुओं का शिव मंदिरों में तांता लगा देखा गया । यहां तक कि श्रद्धालुओं ने अपने घर में स्थापित गणेश और नंदी महाराज की मूर्ति को दूध पिलाने का काम किया। हालांकि जनपद में कई जगह इस खबर की पुष्टि की गई तो कई जगहों पर इसे कोरी अफवाह बताया गया। इस खबर की पुष्टि तालबेहट क्षेत्र के इलाकों से लेकर जखौरा क्षेत्र के इलाके और शहरी क्षेत्र के साथ-साथ महरौनी मड़ावरा और पाली के कई ग्रामीण अंचलों तक नंदी और गणेश की प्रतिमाओं को दूध पिलाने की पुष्टि हुई, तो कई स्थानों पर इसे सिरे से खारिज कर कर कोरी अफवाह बताया गया। फिलहाल मामला कुछ भी हो लेकिन जनपद के कई इलाकों में स्थापित शिव मंदिरों में भगवान श्री गणेश और नंदी महाराज की मूर्तियों ने दूध पीने का काम किया जैसे श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा भक्ति भाव के साथ दूध पिलाया।

Exit mobile version