लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि देश राहुल और उनके परिवार की बात सुनेगा तो वो भारत को इटली बना देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें कोरोना काल की चुनौतियों पर अपने एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं हैं।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आजादी के बाद से लेकर अब तक देश की सत्ता रही है, लेकिन उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाया है। इतने बड़े पलायान के लिए ये लोग ही दोषी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यूपी पूरी तरह से तैयार है। यहां कोरोना वायरस के मरीजों की जांच में तेजी आ रही है
इससे पहले शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में धर्मस्थलों को खोले जाने से पूर्व प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को धार्मिक स्थलों के प्रबन्धन से जुड़े लोगों से संवाद करके उन्हें सभी सावधानियां सुनिश्चित करने की जानकारी देने के लिए कहा।

