पहले टेस्ट में गंभीर पास, भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया

फीचर्डपहले टेस्ट में गंभीर पास, भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से...

Date:

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और टी -20 टीम के आधिकारिक तौर पर बने कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने पहले असाइनमेंट की शुरुआत जीत के साथ की. श्रीलंका के पाल्लेकल में कल रात खेले गए तीन मैचों की श्रंखला के पहले टी 20 मैच में भारत ने मेज़बान देश को बड़ी आसानी से 43 रनों के अंतर से हरा दिया। मैच से पहले खबर आयी थी कि नए कोच गौतम गंभीर टीम में एक नई आक्रामक एप्प्रोच लाना चाहते हैं, वो चाहते हैं कि बल्लेबाज़ अपनी बल्लेबाज़ी में पहले से ज़्यादा आक्रमकता लाएं, दुसरे शब्दों में उनका कहना था कि बल्लेबाज़ टी 20 फॉर्मेट में केकेआर के आंद्रे रसल की तरह बल्लेबाज़ी करें और यह नई अप्रोच कल मैच में नज़र भी आयी. भारत की तरफ से पहले जिन चार बल्लेबाज़ों ने अच्छा स्कोर किया उन सबका स्ट्राइक रेट रसेल जैसा ही था.

यशस्वी जैसवाल ने 190, सुभमण गिल जिन्हें पहले स्लो समझा जाता था 212 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये, सूर्यकुमार हमेशा की तरह आक्रामक अंदाज़ में खेले, उनका स्ट्राइक रेट 223 रहा, वहीँ 49 रनों की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 148 रहा. इनमें यशस्वी, सूर्य और पंत तो पहले भी इसी तरह की बल्लेबाज़ी करते आये हैं लेकिन शुभमण में एक नयी ऊर्जा नज़र आयी है जो टी 20 क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज़ के लिए बहुत ज़रूरी होती है खासकर तब जब 200+ का स्कोर भी अब इस फॉर्मेट में सुरक्षित नहीं रहा. अभी सीरीज़ के बाकी मैचों में देखना होगा कि ये वन मैच अप्रोच था या फिर वास्तव में टीम की सोच में बदलाव हुआ है.

बहरहाल टॉस श्रीलंका ने जीता और लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया। भारत ने एक तेज़ और शानदार शुरुआत की और सिर्फ 6 ओवरों में ही 74 रन जड़ दिए लेकिन इसी स्कोर पर लगातार दो विकेट गिरने से टीम को झटका लगा. पहले शुभमण गिल 16 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए और अगली ही गेंद पर यशस्वी 21 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन क्रीज़ पर आये सूर्यकुमार और ऋषभ पंत ने लय को टूटने नहीं दिया और 13.2 ओवर में स्कोर को 150 पहुंचा दिया। यहाँ पर ये तो पक्का हो गया था कि टीम इंडिया 200 के पार जाने वाली है लेकिन तभी कप्तान सूर्या 26 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गए. स्कोर 192 पहुँचने तक हार्दिक और रेयान पराग पवेलियन लौट चुके थे मगर पंत के आउट होने से पहले भारत 200 के पार जा चूका था, पंत ने 33 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 213 का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया. श्रीलंका के लिए हासुरंगा को छोड़कर सभी की पिटाई हुई हालाँकि विकेट पथिराना के हिस्से में गए जिन्होंने चार भारतीय बल्लेबाज़ों को आउट किया.

श्रीलंका ने भी भारत की तरह एक दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 8.4 ओवरों में 84 रन जोड़ दिए। श्रीलंका को पहला झटका कुशल मेंडिस के रूप में लगा जो 27 गेंदों में 45 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने. इसके बाद पाथुम निस्संका और कुशल परेरा स्कोर को 140 तक ले गए . पन्द्रहवें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने पाथुम निस्संका को बोल्ड करके एक आबादी कामयाबी दिलाई। पाथुम निस्संका काफी खतरनाक लग रहे थे और 48 गेंदों पर 79 रन बना चुके थे. इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ मैच में लगातार हावी होते गए और श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर आउट हो गयी. गेंदबाज़ों में पार्ट टाइमर रेयान पराग ने सबको चौंकाया और सिर्फ आठ गेंदों में पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किये। अर्शदीप और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिले।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...