Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं गाजर की खीर, स्वाद में है लाजवाब!!


रसोई Bytes: घर पर बनाएं गाजर की खीर, स्वाद में है लाजवाब!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Gajar Ki Kheer Recipe – गाजर का हलवा तो अपने कई बार खाया होगा, ये खाने में बेहद लाजवाब लगता है। लेकिन आज हम आपको इसकी रेसिपी नहीं बताएंगे बल्कि हम आपको गाजर की खीर के बारे में बताएंगे। गाजर की खीर का एक बार स्वाद आप ले लगे तो यकीन मानिए गाजर का हलवा भूल जाएंगे। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाए गाजर का केक, मीठा भी और हेल्दी भी!

गाजर की खीर सामग्री –  गाजर (कद्दूकस किया हुआ), चीनी, किशमिश, हरी पिसी इलायची, काजू- बादाम बारीक कटे हुए। 

गाजर की खीर (Gajar Ki Kheer Recipe)

गाजर को कद्दूकस कर लें और एक कड़ाही चढ़ाकर उसमें घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डाल दें साथ ही चीनी मिलाकर कड़ाही को ढक दें और आंच धीमी कर दें। अब 2 मिनट बाद कड़ाही से ढक्कन हटाए और गाजर और चीनी को अच्छे से मिला ले साथ ही  दूध मिला लें और 2 मिनट तक पकाएं। आप गाजर को चलाते रहें और ऊपर से पिसी हुई हरी इलायची और किशमिश भी मिला दे। 2 मिनट पका ले और काजू और बादाम मिलाकर सर्व करें। 

Exit mobile version