Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: ट्राई करें गाजर का पराठा, सबको पसंद आएगा!

Gajar Ka Paratha

लाइफस्टाइल डेस्क। Gajar Ka Paratha – नाश्ते में पराठा काफी लोगो को खाना पसंद होता है। अपने आलू, प्याज मूली, मेथी या पनीर आदि के पराठे तो शौक से खाए होंगे। लेकिन क्या कभी गाजर का पराठा खाया है ? अगर नहीं तो इसे एक बार ट्राई जरूर करे। सेहत और स्वाद दोनों में शानदार है, आपको ये काफी पसंद आएगा।

गाजर का पराठा सामग्री

4 कप आटा, 2 गाजर, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए घी, 2 चम्मच धनिया पत्ता, 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज, और 1 चम्मच तेल।

गाजर का पराठा (Gajar Ka Paratha)

पहले सभी गाजर को अच्छे से साफ कर उन्हें कद्दूकस कर लें, अब पैन में तेल को डालकर गर्म करें उसमे गाजर, प्याज, नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को 5-7 मिनट पका ले।

इसके बाद, एक बाउल में आटा को डालें और उसे अच्छे से गूंथ लें, फिर इसकी लोइयां बना लें। बस फिर, गाजर के मिश्रण को लोई में भरकर गोल कर बेल ले। अब पैन में घी को डालकर गर्म करें, उसमे अच्छे से पराठे को डालकर फ्राई कर लें। लीजिये तैयार है गाजर का पराठा।

Exit mobile version