Site icon Buziness Bytes Hindi

खाली स्टेडियम में भी आईपीएल कराने को तैयार गागुली


खाली स्टेडियम में भी आईपीएल कराने को तैयार गागुली

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण इस साल कई बड़े टूर्नामेंट और लीग रद्द या स्थगित हो चुकी हैं. आईपीएल भी इस वायरस की चपेट आया और बीसीसीआई ने इसे स्थगित करने का फैसला किया. बीसीसीआई किसी भी हालत में लीग को रद्द करना नहीं चाहती और इसके लिए वह सभी विकल्पों पर विचार कर रही है. खबरों के मुताबिक बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली हर हाल में इस साल आईपीएल का आयोजन करना चाहते हैं और इसके लिए वह खाली स्टेडियम में मैच कराने के लिए भी तैयार हैं.

बीसीसीआई जल्द करेगी फैसला
स्पोर्टस्टार के मुताबिक सौरव गांगुली ने बुधवार को बाकी सदस्यों को यह बता दिया है कि बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन के लिए जल्द ही फैसला लेने वाली है और सभी इसके लिए तैयार रहें. आईसीसी की हाल की बैठक में टी-20 वल्र्ड कप को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर वल्र्ड कप स्थगित हो जाता है तो आईपीएल के आयोजन की राह खुल सकती है. बीसीसीआई को उम्मीद है कि इस साल वह सितंबर-अक्टूबर के समय में आईपीएल का आयोजन कर सकते हैं. यूएई और श्रीलंका पहले ही बीसीसीआई को आईपीएल का आयोजन करने का प्रस्ताव दे चुके हैं. बीसीसीआई हालांकि आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर नहीं करना चाहता है.

बनाया जा रहा है प्लान
हालांकि आईपीएल फ्रेंचाइजियों का कहना है कि अब तक उन्हें बीसीसीआई की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि यह जरूर कहा गया है कि वह हर मुमकिन रास्ते पर विचार कर रहे हैं. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का कहना है कि बीसीसीआई की ऑपरेशन टीम हर तरह के विकल्पों पर विचार करके आईपीएल के आयोजन के प्लान पर काम कर रही हैं.

घरेलू सीजन को लेकर भी तैयारी
गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम पर भी काम रहा है जिससे रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धी और व्यावहारिक बने रहें. उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई अगले क्रिकेट सत्र के लिए घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए योजना तैयार करने की प्रक्रिया में है. हम अपनी तरफ से विभिन्न विकल्पों और प्रारूपों पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धी बने रहें और उनमें भागीदारी आसान रहे.Ó गांगुली ने कहा, ‘बीसीसीआई अगले दो सप्ताह में इस पर और जानकारी उपलब्ध कराएगा

Exit mobile version