Site icon Buziness Bytes Hindi

गड़करी ने कहा, अगले 5 सालों में चमका दूंगा वेस्ट यूपी को


गड़करी ने कहा, अगले 5 सालों में चमका दूंगा वेस्ट यूपी को

मेरठ। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के दूसरे और चैथे चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने अगले पांच साल में वेस्ट यूपी को चमका देने का दावा किया। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया गया था। चार चरणों में बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे के दूसरे और चैथे चरण का लोकार्पण आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।

एक्सप्रेस-वे के डासना से मेरठ तक 32 किलोमीटर के रास्ते को अप्रैल 2021 में वाहनों के लिए खोल दिया गया था लेकिन टोल वसूलना शुरू नहीं किया गया था। अब केंद्रीय मंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद 25 दिसंबर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों को टोल देना होगा।

Read also: बुधवार को नितिन गडकरी जम्मू में 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि पहले मैं पुराने रास्ते से मेरठ आया था लेकिन इस बार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से आया हूं। वीरों की ऐतहासिक भूमि को दिल्ली से जोड़े जाने से यहां का विकास होगा। चैधरी चरण सिंह को याद करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा। पेट्रोल पर चलने वाले वाहन अब बायोएथेनाॅल पर चलेंगे जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सरकार लगातार सड़कें बनवा रही है।

नितिन गडकरी ने कहा कि पहले जहां दिल्ली जाने में 4 घंटे लगते थे अब 40 मिनट ही लगते है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून 2 घंटे दिल्ली से कटरा 6 घंटे और दिल्ली से श्रीनगर जाने में 8 घंटे ही लगेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि 17 किलोमीटर के 42000 करोड़ के काम पश्चिमी यूपी को पूरे करके दिए हैं। आने वाले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को पांच लाख करोड़ रुपए और दूंगा।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर देश का पहला अज्ञॅटोमेटिक नंबर प्लेट रेटिंग सिस्टम का लोकार्पण किया गया है जिसे काशी टोल प्लाजा पर लगाया गया है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर लगे इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का भी लोकार्पण किया गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को बनाने में लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की लागत आई है।

Read also: UP Elections 2022: क्या फ्री राशन और एक्सप्रेस-वे से होगी योगी सरकार की सत्ता वापसी?

एक्सप्रेस-वे का पहला चरण 8 किलोमीटर लंबा है जो सराय काले खाॅ से यूपी गेट तक का है। दूसरा चरण यूपी गेट से डासना तक 20 किलोमीटर का है। तीसरा चरण डासना से हापुड़ 22 किलोमीटर का है और चैथा चरण डासना से मेरठ 32 किलोमीटर का है। लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Exit mobile version