मेरी फिल्म का नाम गदर है इसलिए शायद लोग गदर मचा देते हैं: अनिल शर्मा

उत्तर प्रदेशमेरी फिल्म का नाम गदर है इसलिए शायद लोग गदर मचा देते...

Date:


मेरी फिल्म का नाम गदर है इसलिए शायद लोग गदर मचा देते हैं: अनिल शर्मा

बीस साल बाद लखनऊ में फिर से गदर होने जा रही है। सन 2001 में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म गदर सुपर हिट थी। अब गदर 2 की शूटिंग (Gadar 2 shooting) 4 मार्च से लखनऊ में शुरू हो रही है। हालांकि शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म लखनऊ (Lucknow) में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल बुधवार को लमाटर्नियर बॉयज कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब शहर के कुछ जूनियर आर्टिस्टों ने बवाल कर दिया। जूनियर कलाकारों का कहना था कि उन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। वह सब सुबह से मौजूद हैं लेकिन पानी चाय भी नहीं मिला। जबकि फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा का कहना है कि अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई तो पैसे कैसे?

Read also- सनी देओल और अमीषा पटेल ने शुरू की गदर 2 की शूटिंग

बाहर के कुछ लोग अंदर आ गए थे
इस बारे में जब डायरेक्टर अनिल शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 4 मार्च से शुरू हो रही है। अभी तो सेट का काम चल रहा है। हमने कुछ लोगों को लुक टेस्ट के लिए बुलाया था और साथ में कुछ बहारी लोग भी जमा हो गए। एक भीड़ लग गई थी। इनमें अराजकतत्व भी थे जो बिना वजह की राजनीति कर रहे थे। मुझे तो लगता है कि मेरी फिल्म का नाम गदर है इसलिए लोग बिना वजह गदर मचा रहे थे। आखिर में पुलिस आई तो अपने साथ उन्हें ले गई। हालांकि मैंने पुलिस को छोड़ने के लिए बोला।

लखनऊ बेस्ट लोकेशन है
गुजराज, राजस्थान जैसे कई शहरों में अपनी फिल्म के लिए लोकेशन तलाश के बाद दोबारा लखनऊ को चुनने वाले अनिल शर्मा कहते हैं कि यहां शूट हुई गदर को जबरदस्त सक्सेस मिली थी। मैं कई शहरों में गया लेकिन फिर मैंने इसी शहर को चुना। मुझे खुशी है कि मैं एक बार फिर से यहां पर हूं।

बिना बात का हंगामा था
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर योगेश त्रिपाठी (Producer Yogesh Tripathi) का कहना है कि जुनियर आर्टिस्टों को लुक देखने के लिए बुलाया गया था। हमें कुछ नवाब, बेगम और बाउंसर टाइप के लोग चाहिए थे। लेकिन उनमें ऐसे चार या पांच ही लोग थे। लेकिन भीड़ बिना बात के बवाल कर रही थी के वह आए हैं तो काम करेंगे। जहां तक पैसों को सवाल है तो अभी फिल्म की शूटिंग ही नहीं शुरू हुई तो पैसे की बात कहां से आती है। यह पूरा हंगामा बिना बात के था।

Read also- बिहार में रोजगार मांगने वालों की संख्या बढ़ी, 10 महीने में 2.67 लाख लोगों ने कराया निबंधन

नए लुक में लखनऊ पहुंचे सनी देओल (Sunny Deol New Look)
गदर 2 में भी सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ चेहरों को छोड़ दें तो गदर 2 में पुरानी टीम ही नजर आएगी। फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा आर्मी ऑफिसर की भूमिक में नजर आएंगे। शूटिंग के लिए बुधवार को सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ ऐयरपोर्ट (Lucknow airport) पर हुडी पहने हुए सनी को कोई पहचान नहीं सका। सूत्रों के अनुसार इस बार सनी का लुक पहले से कुछ जुदा होगा जिसे फिल्म की टीम अभी रिवील नहीं करना चाहती है।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related