व्यापार:- ब्याज के तले दबी फ्यूचर ग्रुप (Future group) की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (future enterprises) का लोन चुकाने के लिए बीमा कारोबार में अपनी साझेदारी को बेचकर तकरीबन 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की कवायद में लग गई है।
सूत्रों से हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (FEL) ने अपने संयुक्त उपक्रम फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफजीआईआईसीएल) में जनरली को 25 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। यह सौदा 1,266.07 करोड़ रुपये में हुआ। इसके बाद भी एफजीआईआईसीएल में एफईएल की प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 24.91 फीसदी हिस्सदेारी बनी रहेगी।
जानकारी के अनुसार कम्पनी एक से डेढ़ माह के भीतर अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,250 करोड़ रुपये में बेच देगी। इसके अलावा यह एफजीआईएलआईसीएल में अपनी 33.3 फीसदी की हिस्सेदारी भी बेचने की भी योजना बना रही है।
