Future Captain: टी20 के नए कप्तान के लिए हार्दिक पंड्या बन रहे हैं पहली पसंद

स्पोर्ट्सFuture Captain: टी20 के नए कप्तान के लिए हार्दिक पंड्या बन रहे...

Date:

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद अब टीम में बड़े बदलाव की बातें होने लगी हैं, खासकर टीम का कप्तान बदलने की बात हो रही है. टीम का अगला कप्तान कौन हो इसपर फिलहाल पूर्व खिलाड़ियों व भारतीय क्रिकेट फैंस के ज़हन में सिर्फ एक नाम चल रहा है और वो है हार्दिक पंड्या का. हार्दिक पंड्या के लिए वकालत करने वालों में भारतीय चयन समिति के पूर्व चेयरमैन श्रीकांत और सुनील गावस्कर जैसे नाम शामिल हैं. बता दें कि श्रीकांत अपने समय के धुंआधार बल्लेबाज़ थे जो 80 के दशक में आज की तरह की क्रिकेट खेलते थे.

अगले विश्व कप के लिए अभी से हो तैयारी

श्रीकांत के मुताबिक हार्दिक पंड्या को अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम का नियमित कप्तान बना देना चाहिए और सिर्फ कप्तान बनाना ही नहीं चाहिए बल्कि उसे अगले विश्व कप के लिए अपनी टीम बनाने का अधिकार भी देना चाहिए. श्रीकांत ने एक शो में कहा कि अगले वर्ल्ड कप की तैयारी टीम इंडिया को आज से ही शुरू कर देनी चाहिए. 2 साल पहले से तैयारी करने पर ही आप 2024 के विश्व कप के लिए टीम को खिताब के लिए तैयार कर सकते हैं. श्रीकांत ने कहा कि आपके पास दो साल का समय है इसमें से एक साल जितने भी खिलाडियों को आज़माना हो आज़मा लीजिये लेकिन दूसरे साल एक तैयार टीम को ही हर मैच में उतारना चाहिए, उन्हें पूरे साल मैच प्रैक्टिस मिलनी चाहिए।

आईपीएल में गुजरात को जिताने वाला बने कप्तान

इसी ब्रॉडकास्ट के एक अन्य प्रोग्राम में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने भी नए कप्तान के लिए हार्दिक पंड्या का ही नाम लिया। गावस्कर से सवाल किया गया था कि कप्तानी में अगर बदलाव होता है तो किसे नया कप्तान बनाना चाहिए क्योंकि अभी के उपकप्तान के एल राहुल की खुद की पोजीशन ही काफी डांवाडोल है. गावस्कर ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि जिसने आईपीएल में गुजरात की टीम को चैम्पियन बनाया था उसे कप्तान बनाना चाहिए, बता दें कि हार्दिक पंड्या ने आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते हुए पहली मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को चैम्पियन बनाया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...