Site icon Buziness Bytes Hindi

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान शुरू, राष्ट्रपति ने 5 लाख 100 रुपए दिया दान


राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान शुरू, राष्ट्रपति ने 5 लाख 100 रुपए दिया दान

नई दिल्ली: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान शुरू किया गया है. शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला था, जहां राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख 100 रूपए का दान दिया.

योगी ने 11 लाख, शिवसेना ने दिए एक करोड़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख रुपये, उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने एक करोड़ रुपये और संत मोरारी बापू ने 11 करोड़ रुपये का दान मंदिर निर्माण के लिए दिया है.

उमा भर्ती ने दिया एक लाख का दान
पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने भी इस अभियान में एक लाख रुपये का दान दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक लाख रुपये का चेक दान में दिया.

27 फरवरी तक चलेगा अभियान
बता दें कि जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आज से ही धन एकत्र करने का अभियान शुरू किया है, जो 27 फरवरी तक पूरे देश भर में चलेगा. इस अभियान के तहत पांच लाख से ज्यादा गांवों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा.

Exit mobile version