Site icon Buziness Bytes Hindi

बिहार में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन


बिहार में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एक बार फिर से पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। बीते दो दिनों से सूबे में हर दिन 1100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है। देश में अभी अनलॉक-2 लागू है। राज्य में इस दौरान जरूरी सुविधाओं के आवाजाही की अनुमति होगी। जारी गाइडलाइन में खेती-किसानी से संबंधित कार्यों को अनुमति दिया गया है। धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। व्यवसायिक गतिविधियां, दफ्तर आदि बंद रहेंगे।

सुशील मोदी ने दी जानकारी
मंगलवार को इस बात की जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

यह ज़िले सबसे ज़्यादा प्रभावित
राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिला पटना, भागलपुर, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर, सीवान और मुंगेर है। राजधानी पटना में 229 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में 76 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस बात को देखते हुए बीते दिनों ही मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने जिले में शनिवार और रविवार को व्यवसायिक गतिविधियों को पूरी तरह से बंद करने का ऐलान कर दिया था जबकि जिले में सोमवार से शुक्रवार सुबह दस बजे से पांच बजे तक की व्यवसायिक गतिविधियों की इजाजत है।

Exit mobile version