Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: इस तरीके से बनाएं ‘फ्रूट डिलाइट’, स्वादिष्ट और हेल्थी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Fruit Delight Recipe – ज्यादातर लोग फ्रूट डिलाइट को काफी पसंद करते है, अपने शयद ये बहुत तरीके के खाएं भी होंगे। लेकिन क्या कभी लौकी से बना फ्रूट डिलाइट चखा है, अगर नहीं तो आज ही इसे ट्री करे। यक़ीनन के काफी स्वादिष्ट और हेल्थी है। इसकी खास बात ये है की लौकी खाने में ना-नुकुर करने वाले भी बड़े शौक से इसे खाएंगे। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर हेल्दी तरीके से बनाएं वेज स्प्रिंग रोल, जाने रेसिपी!

फ्रूट डिलाइट सामग्री : 1 गोल लौकी, बारीक साबूदाना 3 टेबलस्पून ( इसे आप 1 घंटा पानी में पहले ही भिगो दे) , , 1 लीटर दूध, 3 टेबलस्पून चीनी, बारीक कटे फल 1 कप ( संतरा, बग्गुगोशा, सेब, अनार, चीकू), बादाम-पिस्ता 1 टेबलस्पून, एक टीस्पून दूध में भिगोकर घोटे हुए 7-8 धागे केसर, 300 मिली दूध, 1 टेबलस्पून चीनी। 

Read also: रसोई Bytes: मदर्स डे पर सिर्फ दो इंग्रीडियंट्स से बनाएं चॉकलेट केक, सेलिब्रेशन का मजा हो जाएगा दुगना!

फ्रूट डिलाइट रेसिपी (Fruit Delight Recipe) –

पहले लौकी को छीलकर और उबालकर नरम कर लें, इसके अंदर का गूदा निकाल दें। साथ ही ध्यान रहे लौकी कटे-फटे नहीं। अब 300 ml दूध में 2-3 उबाल देकर चीनी मिलाएं और लौकी पका लें। फिर किसी बर्तन में दूध उबालें और 2-3 उबाल आने पर उसमें पानी निथारकर साबूदाने मिला लें। जब साबूदाना नरम हो जाए तो चीनी मिलाएं। 5 मिनट बाद केसर, पिस्ता, बादाम और लौकी पकाने के बाद बचा हुआ दूध मिला दें। बस अब एक बाउल में बचा मिश्रण फैलाकर उस पर लौकी रखें और लौकी को काटकर बोल में रखकर परोसे। ये सबको काफी पसंद आएगा। 

 

Exit mobile version