Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बिना दूध के बनाएं फ्रूट कस्टर्ड, जानें रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Fruit Custard Recipe –  फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है जो टेस्टी होने के साथ – साथ हेल्दी भी है। ये घर में आसानी से बन जाता है, आप भी इसे तैयार कर सकते है। हालांकि, अपने दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड तो खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको बिना दूध के फ्रूट कस्टर्ड बनाने का तरीका बातएंगे। चलिए जानते है। 

फ्रूट कस्टर्ड सामग्री – ½ कप ओट्स,  3 कप ठंडा पानी, 6 पीसी भिगोया हुआ काजू,  6 पीसी भिगोया हुआ बादाम, 500 मिली ओट्स मिल्क, 1 बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 3 बड़े चम्मच चीनी, कुछ बूंदे पीला रंग और वेनिला अर्क का। इसके अलावा, आप गार्निश के लिए अपने मनपसंद फ्रूट्स ले। (Meerut News In Hindi)

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये लजीज वेज ज़िन्गी पार्सल, आसान है रेसिपी!

 फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी (Fruit Custard Recipe) –

पहले ओट्स, भीगे हुए काजू और बादाम को ठंडे पानी के साथ मिक्सी में डालकर पीस लें, अब इसे मलमल के कपड़े से छान लें। लेकिन इसे धीरे से निचोड़ें। इसके बाद इस छाने हुए मिश्रण में कस्टर्ड पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।  स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए आप वेनिला अर्क और पीला रंग डाल सकते हैं।

अब मिश्रण को पैन में धीमी आंच पर रख दें, फिर कस्टर्ड के सेट होने और गाढ़ा होने तक इसे चलाते हुए पका लें। आपको 4-5 मिनट का समय लगेगा। बस एक सर्विंग बाउल ले उसमे कस्टर्ड को डालें और ठंडा कर फलों से सजाएं। 

 

Exit mobile version