Site icon Buziness Bytes Hindi

Gyanvapi Masjid News: जुमे की नमाज में मांगी ज्ञानवापी के सलामती की दुआ

मेरठ। आज मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गईं। जिसमें ज्ञानवापी की सलामती की दुआ मांगी गई। नमाज के दौरान मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता रही। जिले की सभी मस्जिदों में जुमा की नमजा अदा की गई। जहां पर देश में अमन-ओ-अमान और ज्ञानवापी की सलामती की दुआ मांगी गई। जुमें की नमाज अदायगी के मौके पर जामा मस्जिद से अपने तकरीर में मौलाना ने कहा कि नमाज मुस्लिम भाइयों के जीवन में शालीनता लाती है। व्यक्तियों का चेहरा हमेशा ही स्वच्छ व निर्मल होना चाहिए। इस्लामिक मान्यता के मुताबिक नमाज पढ़ने के बाद अल्लाह अपने बंदों को जल्दी माफ करता है। मौलाना ने बताया जिसने नमाज की अहमियत समझ ली, उसने जिंदगी में सुकून हासिल कर लिया। मौलाना ने बताया कि जन्नत का हकदार वही है, जो ईमान पर चल रहा है। नमाज अल्लाह के करीब लाती है। उन्होंने कहा कि यह अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का मौका देती है। ईमान वाला इंसान ही अल्लाह को पसंद है। इस दौरान सभी नमाजियों ने ज्ञानवापी की सलामती की दुआ की। 

Read also: Police On Alert Mode: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, ये रहेगी पुलिस व्यवस्था

रही चौकस सुरक्षा व्यवस्था : 

जुमा नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता की गई थी। वहीं संवेदनशील स्थानों पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसपी सिटी और सभी सीओ सुबह से ही गश्त पर निकले हुए थे। शहर के कोतवाली, दिल्लीगेट, सदर थाना बाजार, लालकुर्ती थाना इत्यादी के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी।

Exit mobile version