Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: आज शुक्रवार को भी गर्मी से राहत,ठंडी हवा और काले बादलों के साथ सुबह की शुरूआत

— मेरठ गुरुवार के बाद आज शुक्रवार केा भी मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर के लोगों केा गर्मी से राहत मिली है। आज सुबह की शुरूआत ठंडी हवा और काले बादलों के साथ हुई। मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे मेरठ और एनसीआर के लिए गुरुवार का दिन राहत वाला रहा था। गुरुवार को मेरठ और आसपास के इलाकों में मॉनसून की पहली बारिश हुई। इस बारिश से मॉनसून का इंतजार जहां खत्म हुआ वहीं मेरठ और आसपास के इलाकों में अब अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं से मौसम अच्छा रहने वाला होगा। तापमान में काफी कमी दर्ज की जा रही है।

Read also: Weather Update: आग बरसाती गर्मी के बीच राहत की खबर, जल्द होगी राहत की बारिश

मेरठ में अगर आज एक जुलाई के तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी के साथ मेरठ और आसपास के जिलों में आज भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर और पश्चिमी उप्र में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। मेरठ में पिछले कुछ दिनों से तापमान 38 डिग्री के आसपास था। लेकिन अब मेरठ में यह 30 डिग्री के पास पहुंच गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Read also: Weather News Update: आसमान में बादल छाने से गर्मी से मिली राहत, आज बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताजा अपडेट

इसी के साथ लखनऊ में आज बारिश की संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में भी आज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरे उप्र,दिल्ली एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर और लद्दाख से आगे बढ़ गया है।

Exit mobile version