Site icon Buziness Bytes Hindi

फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम


फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

नई दिल्ली। पेरिस के स्टेड रोलैंड गोरेस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन 2021 का फाइनल मैच दुनिया के नंबर 1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और ग्रीस के स्टेफॉनोस स्टीपास के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ग्रीस के खिलाड़ी स्टेफॉनोस स्टीपास ने जबरदस्त टक्कर दी लेकिन जोकोविच ने आखिरी समय में वापसी करते हुए इतिहास रचने का काम किया। जोकोविच ने स्टीपास के खिलाफ लगभग 4 घंटे तक खेले गये इस फाइनल मैच में 6-7, 2-6, 6-3, 6-2 और 6-4 की स्कोर लाइन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ने अपने करियर का 19वां ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया। जोकोविच ने अपने करियर के दौरान 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021), 5 बार विंबलडन (2011, 2014, 2015, 2018, 2019) 3 बार यूएस ओपन (2011, 2015, 2018) और 2 बार फ्रेंच ओपन जीतने का काम किया है।

जोकोविच ने अपने करियर का पहला फ्रैंच ओपन साल 2016 में एंडी मुरे को हराकर जीता था। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने करियर में न सिर्फ ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड को पूरा किया था बल्कि 1969 में रोड लैवर के बाद एक ही समय में चारों ओपन के खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गये।

उल्लेखनीय है कि नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल मैच में राफेल नडाल को हराकर फाइनल में जगह बनाने का काम किया था तो वहीं पर स्टीफॉनोस स्टीपास ने पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल तक का सफर तय किया। मैच की शुरुआत में स्टीपास ने शानदार खेल दिखाया और पहले सेट में 7-6 से हराकर बढ़त हासिल की। स्टीपास ने यह बढ़त दूसरे सेट में भी जारी रखी जहां पर उन्होंने जोकोविच को एकतरफा अंदाज में 6-2 से मात देने का काम किया।

हालांकि जोकोविच ने तीसरे सेट में वापसी करने का काम किया और स्टीपास को 6-3 से हराने का काम किया। चौथे सेट में स्टीपास थोड़ा थके हुए नजर आये और अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा जिसके चलते जोकोविच ने यह सेट भी 6-2 से जीत लिया। आखिरी सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिली। जोकोविच ने पहले 2 सेट जीतकर बढ़त हासिल कर ली लेकिन स्टीपास ने तीसरा सेट जीतकर स्कोर लाइन को 2-1 कर दिया।

जोकोविच ने अगले सेट में फिर जीत हासिल की लेकिन स्टीपास ने फिर से वापसी करते हुए स्कोर लाइन को 3-2 कर दिया। यह सिलसिला अगले 2 सेट में देखने को मिला और स्कोर लाइन 4-3 हो गई। हालांकि जोकोविच ने बढ़त को आगे बरकरार रखा और इसे 5-3 कर दिया और फाइनल राउंड को जीतकर 6-4 से आखिरी सेट जीतकर इतिहास रचने का काम किया।

Exit mobile version