Free Scooty Scheme 2022: दमदार वापसी के बाद अब घोषणा पत्र पर अमल करने की तैयारी,मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

उत्तर प्रदेशFree Scooty Scheme 2022: दमदार वापसी के बाद अब घोषणा पत्र पर...

Date:


Free Scooty Scheme 2022: दमदार वापसी के बाद अब घोषणा पत्र पर अमल करने की तैयारी,मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

मेरठ। प्रदेश में भाजपा का दूसरा कार्यकाल अब शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से अपने उसी तेवर में होंगे। जिसमें वह 2017 से लेकर 2022 के चुनाव तक में रहे। प्रदेश की सत्ता में फिर से काबिज हुई भाजपा अब अपने चुनावी घोषणा पत्र पर अमल की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत सरकार उच्च शिक्षा के मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी (Free Scooty Scheme) देने के तैयारी में जुट गई है। इसके लिए स्कीम लागू करने के साथ ही यह भी कवायद शुरू की है कि उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रही करीब सभी छात्राओं को स्कूटी मिल जाए। इसके लिए भी नियम को लचीला बनाने के लिए कहा गया है। लेकिन इससे पहले सरकार होली के मौके पर उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों को मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) देगी। बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई वादे जनता से किए हैं।

Read also: मणिपुर में भाजपा का घोषणापत्र जारी, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और लैपटॉप देने का वादा

सरकार बनने के बाद अब इन वादों को निभाने का समय आ गया है। इसी वादे के तहत ही होली पर उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों केा मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना (Free Scooty Scheme) के तहत जल्द ही स्कूटी बांटी जाएगी। भाजपा ने इस योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई योजना रखा है। मेधावी छात्राओं का आंकड़ा जुटाने के आदेश सभी विवि को दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के विश्वविद्यालय की सभी मेधावी छात्राओं के आंकड़ों को एकत्र करने के बाद बजट के अनुसार योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related