Site icon Buziness Bytes Hindi

Free Books Class 9-12: पहली बार 9वीं से 12 वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त किताबें, किताबों के आभाव में नहीं रूकेगी पढ़ाई


Free Books Class 9-12: पहली बार 9वीं से 12 वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त किताबें, किताबों के आभाव में नहीं रूकेगी पढ़ाई

देहरादून। प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए अब राहत की बात है। छात्रों की पढ़ाई अब किताबों के अभाव में नहीं रूकेगी। अब प्रदेश के सभी छात्र—छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। यानी प्रदेश में कक्षा 1 से कक्षा 12 वीं तक पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र—छात्रा को सरकार की ओर से मुफ्त किताबें मिलेगी। यह योजना एक अर्पेल से लागू होगी। यानी नए शैक्षिक सत्र में हर छात्र के हाथ में किताबें होगी। इस बार खास यह है कि जो छात्र—छात्राएं (Students) कक्षा 9 से 12वीं तक के हैं उनको भी पहली बार मुफ्त किताबें मुहैया कराई जाएगी। किताबों पर आने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। जबकि एक से आठवीं तक की मुफ्त किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र वहन करेगी।

Read also: सरकारी स्कूल को मौलाना ने बनाया अपना ठिकाना, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को पहले सर्व शिक्षा अभियान और अब समग्र शिक्षा के तहत केंद्र की ओर से मुफ्त किताब या फिर रुपया दिया जाता था। पिछले साल राज्य के कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 6.50 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में किताबों के लिए पैसा भेजा गया था। लेकिन इस बार छात्र-छात्राओं को पैसा नहीं बल्कि किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों पर जो धनराशि खर्च होगी उसे प्रदेश सरकार वहन करेंगी। सरकार ने किताबे उपलब्ध कराने की योजना तो बना ली है। लेकिन क्या तय समय में सरकार मुफ्त किताबें उपलब्ध करा सकेगी। क्योंकि अभी प्रदेश में विधानसभा चुनाव(Assembly elections) चल रहे हैं और नई सरकार के गठन के बाद ही यह योजना भी परवान चढ़ेगी।

Exit mobile version