Cyber Fraud Alert: जालसाजों ने बिना फोन किए और मैसेज किए बैंक अकाउंटर खाली करने का नया तरीका अपनाया है। जालसाजों के इस नए तरीके से पुलिस और बैंककर्मी भी हैरान हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी बैंक की ब्रांच से ग्राहकों का डाटा चोरी हुआ है। बैंक का कहना है कि मामला क्लोनिंग का भी हो सकता है। डिजिटल वर्ल्ड में साइबर क्राइम और ठगी के नए मामले सामने आते रहते हैं। अब जो नया मामला सामने आया है। उसके मुताबिक बिना कॉल-मैसेज के बैंक अकाउंट से रुपए निकाले जा रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट होल्डरों ने शिकायत दर्ज कराई है। बैंक के ग्राहकों का कहना है कि उनके खाते से पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक निकाले गए हैं। परेशान ग्राहकों ने जिसके बाद साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है।
तीन दिनों में 30 शिकायतें
मामला मध्यप्रदेश के भोपाल में बैंक ऑफ बड़ौदा का है। बिना कॉल-मैसेज के बैंक अकाउंट से रुपए गायब होने को लेकर ग्राहकों ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई है। जिससे ग्राहकों में नाराजगी है। अभी तक बैंक से इस संबंध में कोई ई जवाब नहीं दिया गया है। जिसके बाद ग्राहकों ने साइबर क्राइम में शिकायत की। तीन दिनों में 30 लोगों के इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत की है।
डाटा चोरी की आशंका
पुलिस बैंक की किसी ब्रांच से ग्राहकों का डाटा चोरी की आशंका जता रही है। जबकि बैंक का कहना है कि मामला क्लोनिंग का हो सकता है। इन पैसों को प्रदेश के बाहर के अकाउंट में ट्रांसफर किया है। वहीं अकाउंट से एक से अधिक बार ट्रांजेक्शन किया है। हैरानी की बात यह है कि जिन ग्राहकों के अकाउंट से पैसे निकाले हैं। उन्हें किसी प्रकार का मैसेज या कॉल नहीं किया गया है। ना कोई ओटीपी प्राप्त हुआ। ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने एटीएम का इस्तेमाल नहीं किया है।
एक ही शहर के सभी ग्राहक
बीते तीन दिनों में पुलिस के पास ऐसी 30 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सभी लोग भोपाल के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है यह क्लोनिंग नहीं लग रही है। पुलिस के मुताबिक, यह क्लोनिंग का मामला होता तो शहर से बाहर के लोग इसका शिकार होते। लेकिन सभी शिकायतें एक बैंक और एक जगह से आई हैं। ये हो सकता है कि बैंक से डेटा चोरी गया हो।
