Site icon Buziness Bytes Hindi

प्लाज्मा देने के नाम पर सोशल साइट पर की ठगी


प्लाज्मा देने के नाम पर सोशल साइट पर की ठगी

देहरादून। कोरोना महामारी की आपदा को लोग अवसर में बदलने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों के लिये प्लाज्मा की मांग बढ़ने के साथ लोगों ने ठगी करने का तरीका ढूंढ लिया है। जरूरतमंद लोगों से प्लाज्मा देने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी देहरादून में बलवीर रोड निवासी एक युवक की मां कोरोना संक्रमित हुई तो चिकित्सों ने उन्हें प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत बतायी। युवक ने सोशल साइट पर प्लाज्मा की आवश्यकता बतायी तो एक युवक ने मोबाइल नंबर 7060328883 से आवेदक को काॅल करके प्लाज्मा देने का आश्वासन दिया। लेकिन बदले में उसने पैसे की डिमांड कर डाली। युवक ने कुछ पैसे गूगल पे से ट्रांसफर भी किये लेकिन आरोपी प्लाज्मा देने के लिये नहीं आया। आरोप है कि प्लाज्मा देने का वादा करने वाले युवक ने आवेदक द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए गए मैसेज में आवेदक का मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर डालकर सोशल मीडिया मैसेज भेजता रहा। उसने कई और लोगों से भी पैसों की डिमांड कर डाली।

इस मामले की शिकायत होने पर आराघर चैकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने महामारी एक्ट, आईपीसी की धारा 420 के साथ ही 269 ,270, 188,51इ कउ एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस ठगी में शामिल अन्य लोगों को भी तलाश रही है।

Exit mobile version