राम मंदिर के नाम पर फर्जीवाड़ा, विहिप ने किया आगाह

उत्तर प्रदेशराम मंदिर के नाम पर फर्जीवाड़ा, विहिप ने किया आगाह

Date:

अयोध्या में इन दिनों राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां फाइनल टच में हैं, 22 जनवरी को नए और भव्य मंदिर में राम लला विराजेंगे , इसी बीच अयोध्या आंदोलन के अगुवा संगठन विश्व हिन्दू परिषद् ने लोगों को आगाह किया है कि वो राम मंदिर के नाम पर फ़र्ज़ी तौर पर दान मांगने वालों के झांसे में न आएं. विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके लोगों को बताया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दान मांगने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया है.

विहिप प्रवक्ता ने दिल्ली और यूपी को पुलिस से ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. ढीली और यूपी पुलिस को जानकारी दी गयी है कि श्रीरामतीर्थ ने इस अवसर के लिए धन एकत्र करने के लिए किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया है. विहिप ने इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह को भी दी है और बताया है कि किस तरह फर्जीवाड़ा करके कुछ लोग राम मंदिर उत्सव के नाम पर दान मांग रहे हैं।

दरअसल ये मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों को उनके सोशल प्लेटफॉर्म पर चंदे के लिए कॉल आने लगीं, इनमें से कुछ यूज़र्स ने ऑनलाइन दान की कालों की जानकारी विहिप को दी, विहिप की तरफ से जब इन लोगों से संपर्क किया गया तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ और विहिप ऐसे लोगों के खिलाफ सक्रीय हुई है. बता दें कि भव्य राम मंदिर में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कल अयोध्या में अयोध्या एयरपोर्ट और पुनर्निर्माणित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और साथ ही अयोध्या से वन्दे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...