Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: इस तरह से घर पर बनाएं फ्रैंकी मसाला, स्वाद को कर देगा दोगुना!

Frankie Masala Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Frankie Masala Recipe – स्नैक्स का स्वाद दोगुना करने चाहते है तो फ्रैंकी मसाला एक जबरदस्त मैजिक ट्रिक है। ये झटपट स्नैक्स को स्वादिष्ट बना देती है, यकीन मानिए आपको इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

फ्रैंकी मसाला सामग्री

लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच, अमचूर पाउडर 3 चम्मच, जीरा 1 बड़ा चम्मच, धनिया 1 चम्मच, गरम मसाला पाउडर 1 बड़ा चम्मच, 3 बड़ी इलायची और 1/4 चम्मच अजवाइन।

फ्रैंकी मसाला रेसिपी (Frankie Masala Recipe)

पहले पैन में बड़ी इलायची, लाल मिर्च, लौंग, जीरा, धनिया के बीज डाल लें, फिर खुशबू आने तक अच्छी तरह से भून लें। जब मसालों में से अच्छी- सी महक आने लगे तब गैस बंद करे। अब इन्हे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और जब ठंडे हो जाए तो मिक्सर ग्राइंडर में से डालकर बारीक पाउडर बना लें। लीजिए तैयार है फ्रैंकी मसाला। इसे आप आलू की सब्जी या कोई भी स्नैक्स में इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इसे शीशे के जार में स्टोर करें। ( Image/Freepik)

Exit mobile version