मेरठ। चौथी लहर ने देश में रफ्तार पकड़ ली है। उप्र सहित देश के कई राज्यों में हालात काफी खराब हो गए हैं। कुछ दिनों से लगातार दो हजार से अधिक मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। पिछले 24 के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक कोरोना के नए 2,483 मामले आए हैं। चौथे दिन लगातार दो हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Also Read : ईरान रूस के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंधों को मान्यता नहीं देता: मंत्रालय
सबसे बुरे हालात राजधानी दिल्ली के अलावा उप्र, मिजोरम के अलावा अन्य पूर्वोत्तर राज्य और केरल के हैं। दिल्ली में 24 घंटों के अंदर 1,011 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में इस समय सक्रिय मामले 4,168 तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में जहां पिछले दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। अब वहां कोरोना मामलों में कुछ कमी आई है।
Also Read : UP News : पश्चिमी उप्र में आंधी ने मचाई तबाही, टूटे पेड़ और होर्डिग्स ने रोकी वाहनों की रफ्तार
यानी कोरोना संक्रमण केस पिछले 24 घंटों में 84 मामले ही सामने आए हैं जबकि 71 संक्रमित ठीक हुए है। मिजोरम में 24 घंटे के अंदर 102 नए कोरोना केस मिले हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर के अनुसार राज्यों को अभी और सख्ताई करनी होगी। जिससे कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हो। वहीं अभी वैक्सीन की 19.93 करोड़ से अधिक डोज स्टाक में है।
