Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो गम्भीर

मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन उनकी हालत अधिक खराब होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया।

Read also: गायों की मौत पर भड़का Vishwa Hindu Parishad, जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

मृतकों के शव पोस्टमार्टम  को  भेज दिए। बताया जाता है कि सभी युवक कार द्वारा हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हुए। युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
गुरुग्राम निवासी मनीष, रविंद्र, साहिल, प्रिंस चौहान की सड़क हादसे में मौत हुई। जबकि घायलों में रोहित और प्रिंस शामिल हैं। सभी युवक गुरुग्राम के मौला हेड़ा पालम विहार के निवासी हैं ये सफारी से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

मुजफ्फरनगर में पहुँचते ही इनकी सफारी कार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वहलना चौक पर डिवाइडर से टकराई। सफारी की रफ्तार तेज थी। डिवाइड से टकराने के बाद कार पलट गई । मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी शवों और घायलों को बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।

Exit mobile version