पुलवामा, कुलगाम में सुरक्षा बलों के हाथों चार आतंकवादी ढेर

फीचर्डपुलवामा, कुलगाम में सुरक्षा बलों के हाथों चार आतंकवादी ढेर

Date:


पुलवामा, कुलगाम में सुरक्षा बलों के हाथों चार आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तथा कुलगाम जिला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को चार आतंकवादी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर सहित पांच आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

इस बीच कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईपीजी)विजय कुमार ने बिना किसी क्षति के इन अभियानों को संचालित करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता सूचना के आधार पर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल, सेना तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार रात पुलवामा के पुचाल में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने कहा, “इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की तथा मुठभेड़ शुरू हो गयी।”

सूत्रों ने बताया कि आज तड़के मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

वहीं प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल, राष्ट्रीय राइफल तथा सीआरपीएफ के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान कुलगाम के जोदार क्षेत्र में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच गुरुवार को तड़के मुठभेड़ हुयी।

सूत्रों ने कहा, “मुठभेड़ के दौरान अब तक लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं।” सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिला के हंदवाड़ा में नाका तलाशी के दौरान मुठभेड़ में हिजबुल का शीर्ष कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद बुधवार को मारा गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...