Site icon Buziness Bytes Hindi

Jammu – Kashmir: मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आज चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया, सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह पुलिस और सेना का संयुक्त रूप ऑपरेशन है. 

इससे पहले कुपवाड़ा पुलिस ने लोलाब इलाके में गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख से मिली जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया। कश्मीर पुलिस के मुताबिक विभिन्न स्थानों की तलाशी के दौरान सुरक्षकर्मियों पर वहां छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग की जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की, इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है. बता दें कि मारे गए एक आतंकी पाकिस्तान का बताया जा रहा है. 

Read also: Breaking News Today: भोजपुरी सितारों के सहारे राजनैतिक दल मारते रहे चुनावी मैदान,कुछ हुए कामयाब तो कुछ नाकाम

इससे पहले सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के हंगलगुंड में दो आतंकियों को ढेर किया था। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक वह आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। वहीं तीन अन्य आतंकियों के भी वहां मौजूद होने की बात कही जा रही है। वहीं बुधवार को शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इनमें से एक आतंकी बैंक मैनेजर की हुई हत्या में शामिल बताया गया था.

Exit mobile version