Site icon Buziness Bytes Hindi

कम बजट में उत्तराखंड की करे शानदार ट्रिप, इन जगहों की करे सैर


कम बजट में उत्तराखंड की करे शानदार ट्रिप, इन जगहों की करे सैर

लॉकडाउन की बोरियत दूर करने के लिए अगर आप घूमने का प्लान कर रहे है तो हम आपको उत्तराखंड की ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे जहां कम बजट में खूब मजे कर सकते है | आपकी सारी थकान यहां आकर मिट जाएगी | चलिए जानते है:

रानीखेत

रानीखेत उत्तराखंड के कुमाऊं में है, यहां भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय भी है | यहां सुबह और शाम  सैर करने का अपना अलग मजा है। इसके अलावा आप ट्रैकिंग और प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।  

घंगारिया

घंगारिया उत्तराखंड के चमोली जिले में है | यहां गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके आप पहुंच सकते हैं और  कैपिंग कर सकते हैं | आपको यहां  अच्छे होटल और सरकारी गेस्ट हाउस मिल जाएंगे | 

Read also: उत्तराखंड की ट्रिप को और बेहतर बनाने के लिए इन 4 जगहों पर जरूर जाए

रामनगर

आप रामनगर भी जा सकते हैं, ये गांव कुमाऊं क्षेत्र और नैनीताल जिले में है | यहां पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार है। इसके अलावा गिरिजा देवी मंदिर भी जा सकते है | 

चौकोरी

चौकोरी नैनीताल में है, आप यहां खूब आनंद ले सकते है | प्रकृति प्रेमी के लिए ये जगह जानत है | आप नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के नजारे भी देख सकते हैं। इसके अलावा चाय के बागान भी यहां देखने को मिल जाएंगे | 

Read also: फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है सफारी डेस्टिनेशन, सब कर सकेंगे एन्जॉय

Exit mobile version