Site icon Buziness Bytes Hindi

Road Accident In Barabanki: टवेरा कंटेनर की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत, भेड़ें भी हुई हादसे का शिकार

बाराबंकी। जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में दो भेड़ों की भी जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शवों को टवेरा गाड़ी से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही टवेरा गाड़ी का चालक अचानक अपना संतुलन खो बैठा। तभी अचानक एक जानवर सामने आ गया। इस वजह से टवेरा गाड़ी चालक से और बेकाबू हो गई और वह तेज रफ्तार से डिवाइडर पार करके लखनऊ-अयोध्या की दूसरी लेन में पहुंच गई। तभी लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे एक राजस्थान के ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। 

Also read: दिल्ली में सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर

हादसे में टवेरा गाड़ी पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो भेड़ें भी मर गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टवेरा गाड़ी में फंसे शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हादसे में मरे लोगों के परिजनों को इसकी जानकारी दे गई है। वहीं दूसरी ओर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया गया।

Exit mobile version