Site icon Buziness Bytes Hindi

Accident In Kushinagar: बस-ट्रक की भिड़ंत में चार मजदूरों की मौत, दर्जनों घायल

कुशीनगर।​ जिले के हाटा के समीप देर रात मजदूरों को पंजाब ले जा रही बस बालू लदे खड़े ट्रक में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। धान की रोपनी के लिए बिहार के मधेपुरा से मजदूरों को पंजाब ले जा रही बस देर रात कुशीनगर स्थित हाटा के पास ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। आसपास के गांववालों ने लोगों के चींखने की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर पहुंचे।

Also read: विधायक की स्कार्पियो डम्फर से टकराई,चकिया विधायक गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा से पंजाब के पटियाला में धान की रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही बस संख्या पीबी 30एन 8878 के हाटा  के पास नेशनल हाइवे पर बालू से भरे खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना रात में दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। बस में लगभग 80 लोग सवार थे। सभी मजदूर व ठेकेदार मधेपुरा जिले के निवासी हैंं।

Also read: Youth In Army: युवाओं को सेना से जोड़ने के लिए पीएम मोदी करेंगे बड़ा ऐलान, ये है केंद्र का प्लान

कोतवाल राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। मरने वाले सभी मजदूर थे। जो कि रोजी रोटी के लिए धान की रोपाई करने का काम करते हैं। ठेकेदार ने बताया कि हर साल खेती के मौसम में वो लोग जाते हैं। वहां मजदूरी करते हैं। कुछ दिन बाद वापस लौटते हैं। बिहार की तुलना में वहां उनको दोगुना से अधिक मजदूरी मिलती है। मृतक मजदूरों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

Exit mobile version