Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Accident: मिनी बस खाई में गिरने से कोलकता के चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

देहरादून। आज बुधवार सुबह ऊखीमठ- मंडल मोटर रोड पर एक मिनी बस खाई में गिरने से चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी श्रद्धालुगण  कोलकाता के हैं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह तीन बजे आपदा कन्ट्रोल रूम को किसी ने जानकारी दी कि चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग  ताला मस्तुरा रोड पर एक मिनी बस अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Also read : चारधाम में अब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख के पार

जानकारी मिलने पर एसडीडीआरएफ टीम तहसील ऊखीमठ से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मिनी बस में चालक सहित नौ लोग सवार थे। सभी कोलकाता के निवासी हैं। दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं को चोट आई है। जिसमें माओ अरोड़ा पत्‍नी समरेश अरोड़ा 33 साल के सिर में अधिक चोट है। उन्हें ऊखीमठ हास्पिटल से जिला हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर एक और हादसे में बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे राजस्‍थान श्रद्धालुओं से भरा वाहन पांडुकेश्वर के पास रेर रात मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन और इसके श्रद्धालुओं का भी एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। वाहन में सवार श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई।

बताया जाता है कि बस संख्या आरजे 14 टीडी 4681 में सवार 15 श्रद्धालुगण बदरीनाथ दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। बस लामबगड़ बाजार के समीप पहुंची तो इसके ब्रेक फेल हो गए और ये अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बस को सड़क के किनारे एक बड़े पत्थर से टकराया दिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं देर रात एक अन्य घटना में घनसाली-घुत्तु मार्ग पर धोपड़धार के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें चालक और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। मृतकों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

Also read : फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर पलटी कार, मौत के आगोश में समा गई तीन पीढ़ियां

जानकारी के अनुसार सुबह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह 51 पुत्र रतन सिंह गांव बजिंगा से घनसाली के लिए निकले। उनके साथ चालक भी था। घनसाली – घुत्तू मार्ग पर धोपड़धार के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले घायल की मौत हो गई।

Exit mobile version