Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में चार की मौत

न्यूज़Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में चार की मौत

Date:

मेरठ। रविवार को एक सड़क् हादसे में तीन महिलाओं सहित चार की मौत हो गई। मरने वालों में मॉ—बेटा भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत होने पर हुआ। जिससे बाइक सवार मॉ बेटे और कार सवार दो महिलाओं की मौत हुई। मरने वाले सभी लोग बागपत जिले के रहने वाले हैं।

थाना जानी क्षेत्र के मेरठ बागपत रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बाइक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो महिलाएं की भी मौत हुई। बाइक सवार मां—बेटे जिला बागपत चांदी नगर थाना क्षेत्र के मुकरी के निवासी हैं। जबकि कार सवार मरने वाली महिलाएं अमीनगर सराय निवासी बताई गई हैं। 

घटना बागपत रोड स्थित कुराली गांव के पास हुई। जहां पर तेज गति से आ रही एक कार तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गई। टक्कर में दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद अमीनगर सराय और गांव में कोहराम मच गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related