Site icon Buziness Bytes Hindi

एमिटी यूनिवर्सिटी के चार वैज्ञानिकों को वैश्विक शोधकर्ताओं के शीर्ष 2% की सूची में मिला स्थान


एमिटी यूनिवर्सिटी के चार वैज्ञानिकों को वैश्विक शोधकर्ताओं के शीर्ष 2% की सूची में मिला स्थान

लखनऊ: एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चार वैज्ञानिकों ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए द्वारा जारी की गई विश्व के टॉप 2 प्रतिशत ग्लोबल शोधकर्ताओं की सूची में अपना स्थान बनाया है।

यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के डा. पीए लोनडिस के नेतृत्व में वरिष्ठ वैज्ञानिकों की एक टीम ने बनाई है। सूची में चयन और रैंकिंग के लिए विश्वभर के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कार्यों , खोजों, प्रतिष्ठत रिसर्च जर्नलों में प्रकाशित उनके शोधपत्रों और 2019 तक उनके संदर्भ में जुटाए गए आंकड़ों को आधार बनाया गया।

इस सूची को विश्व प्रसिद्ध एवं मान्यता प्राप्त वैज्ञानिक प्रकाशन प्लोस बायोलॉजी जर्नल द्वारा प्रकाशित भी किया गया है।

इसी सूची में एमिटी विश्वविद्यालय के डा. अजित वर्मा को प्लान्ट बायोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु 916 वें रैंक पर स्थान दिया गया है। इनके अलावा डा. दत्तात्रय लाटे, डा. अजय कुमार गुप्ता और डा. डीके अवस्थी को भी सूची में स्थान दिया गया है। इनकों यह सम्मान एप्लाइड फिजिक्स के क्षेत्र में उनके शोधकार्याें के लिए दिया गया। डा. डीके अवस्थी बीते सितंबर 2019 तक एमिटी विश्वविद्यालय से संबद्व रहे हैं।

वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक के. चौहान ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी और उनके कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि, आपकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और विज्ञान के प्रति समर्पण भाव से न केवल आपके स्वयं का बल्कि एमिटी विश्वविद्यालय और देश का नाम विश्व पटल पर जगमग हो रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारे वैज्ञानिक हमारे छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर एमिटी साइंस, टैक्नालॉजी एण्ड इन्नोवेशन फाउंडेशन के प्रसीडेंट डा. डब्ल्यू सेल्वामूर्ति ने कहा कि, विश्व की इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिलना इन वैज्ञानिक प्रतिभाओं की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Exit mobile version