Site icon Buziness Bytes Hindi

गाड़ी के अंदर बंद हुए चार बच्चों की मौत, एक गंभीर


गाड़ी के अंदर बंद हुए चार बच्चों की मौत, एक गंभीर

खेलते हुए गाड़ी के अंदर बैठ गये थे बच्चे, कार हो गयी लाॅक
बागपत में हुए दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम

बागपत। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत में खेेल-खेल में घर के बाहर खड़ी कार के अंदर जाकर बैठना चार बच्चों की जिंदगी पर भारी गुजरा और दम घुटने से उनकी मौत हो गयी। उनके साथ रहे एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे में अपने बच्चों को गंवाने वाले परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

बागपत के खेकड़ा के सिंगौलीतगा गांव निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार की कार टाटा टिगोर उनके घर के बाहर आंगन में खड़ी थी। कार के दरवाजे खुले थे और दोपहर का समय होने के कारण सभी लोग घर के बाहर थे। इसी दौरान पड़ोस के बच्चे खेल-खेल में कार के अंदर जाकर बैठ गये। बच्चों के कार में घुसते ही सेंट्रल लाॅक लग जाने से बच्चे कार के अंदर फंस गये। बच्चों ने बाहर निकलने का प्रयास भी किया होगा लेकिन सभी लोगों के घर के अंदर होने के कारण किसी को खबर नहीं लग पायी।

बच्चों के घर में न होने पर उनके परिवारजन उन्हें ढूंढते हुए हैप्पी के घर तक पहुुंचे तो कार के भीतर बच्चों को देेखकर उनके होश उड़ गये। कार मालिक हैप्पी को बुलाकर गाड़ी खुलवाई तो संदीप की आठ वर्ष की बेटी दीपा, वर्ष की बेटी वंदना, विकास के आठ वर्ष के बेटे अक्षय तथा चार वर्षीय कृष्णा की मौत हो चुकी थी। प्रशांत के आठ साल के बेटे शिवांग को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया।

हादसे की खबर लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। वहीं इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो जाने के बाद गांव में शोक का माहौल है। कुछ लोग इसमे कार मालिक की गलती बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह हादसा है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version