Site icon Buziness Bytes Hindi

एक बार जरूर जाए सिक्किम की इन खूबसूरत जगहों पर, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती


एक बार जरूर जाए सिक्किम की इन खूबसूरत जगहों पर, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती

घूमने का शौक रखते हैं तो आपको एक बार सिक्किम जरूर जाए, यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी | ये जगह सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसीलिए आज हम आपको इस जगह की ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे, जहां आप खूब एन्जॉय कर सकते है | 

बुद्ध पार्क

बुद्ध पार्क दक्षिण सिक्किम में है और ये पर्यटकों को काफी लुभाता है। यहां भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची एक प्रतिमा है, जिसे देखने दूर – दूर से लोग आते है | ये प्रतिमा गौतम बुद्ध की 2550वी जयंती पर बनाया गया था।

Read also: सिक्किम की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने

त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर है और ये अंडाकार आकृति में है। झील की औसत गहराई 50 फीट है और झील लगभग एक किलोमीटर लंबी है। ये जगह भी काफी आकर्षक है।

लाचुंग

लाचुंग एक प्यारा सा गांव है, जहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियों चोटियां आपका दिल जीत लेंगी। आप मैगलन्स एप्पल वैली जाकर तिब्बती खाने का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा हस्तकला का लुत्फ उठा सकते हैं और  मठ यानी मॉनेस्ट्री भी जा सकते हैं।

Read also: घूमने का प्लान है तो जाएं सिक्किम, दिल खुश हो जायेगा

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी काफी खूबसूरत है। यहां रुमटेक मॉनेस्ट्री जा सकते है और ताशी व्यू पॉइंट जाकर सूर्यास्त का नजारा  देख सकते हैं।  मोमोज खाने के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाए , क्योंकि यहां मोमोज कई तरह के मिलते है जिनका स्वाद गज़ब है | 

Exit mobile version