Site icon Buziness Bytes Hindi

एक बार जरूर जाए महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशन पर, ट्रिप बन जाएगी यादगार


एक बार जरूर जाए महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशन पर, ट्रिप बन जाएगी यादगार

हिल स्टेशन घूमने की जब बात आती है तो लोग ज्यादातर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का ही रुख करते है | लेकिन महाराष्ट्र भी हिल स्टेशन के मामले में कम नहीं है , यहां आप सुन्दर हिल स्टेशन घूम सकते है | आज हम आपको महाराष्ट्र के ही कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है | 

माथेरान हिल स्टेशन

माथेरान खूबसूरत हिल स्टेशन है , यहां  ट्रैकिंग कर सकते हैं, चंदेरी की गुफाओं में जा सकते हैं, वाटरफॉल में मजे कर सकते है | इसके अलावा आप इरशालगढ़ किला भी जा सकते हैं। 

लोनावला

लोनावला भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है , यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक आते है | आप सापुर किला, बुशी बांध, गुफाएं, मंदिर, डेला एडवेंचर पार्क जा सकते है | इसके अलावा ट्रैकिंग करने के साथ ही वाटरफॉल भी जा सकते हैं | 

Read also: जाने महाराष्ट्र के मिनी महाबलेश्वर “दोपाली” के बारे में

पंचगनी

पंचगनी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां की सुंदरता में खो सकते हैं। आप यहां पैराग्लाइडिंग, साइटसीन और  वैक्स म्यूजियम जा सकते हैं | ये एडवेंचर से भरा हिल स्टेशन है | 

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर में सूर्योदय और सूर्यास्त पॉइंट है जो की काफी सुन्दर है, यहां का नजारा हर किसी को लुभाता है। इसके अलावा मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील और स्ट्रॉबेरी गार्डन भी जा सकते हैं।

Read also: ऐतिहासिक गुफाओं, विचित्र किलों व खुबसूरत झीलों के लिए लोनावाला हिल स्टेशन…

Exit mobile version