लाइफस्टाइल डेस्क: सेहतमंद रहने के लिए डाइट में ज्वार ज़रूर शामिल करना चाहिए क्योकि इसमें पोषक तत्वों होते है जिसमें अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तो चलिए जानते है ज्वार के फ़ायदे –
ज्वार की एक सर्विंग में 12 ग्राम से अधिक फाइबर और 22 ग्राम प्रोटीन होता है | ज्वार की रोटी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और साथ ही आपको कुछ पोषक तत्वों भी मिल जाते है | पेट लंबे समय तक भरा रहता है तो आपको अस्वास्थ खाना खाने से भी रोकता है |
ज्वार लोहे और तांबे खूब मात्रा में होता है , ये दोनों शरीर के रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने का काम करते हैं। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में सुधार करता है और तांबा शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है।
शरीर में आयरन की कमी है यानी एनिमिया है तो डाइट में ज्वार ज़रूर शामिल करना चाहिए, क्योकि ज्वार में लोहे भरपूर होता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक है।
Read also: पिछले 24 घंटों में 1,34,154 नये मामले
ज्वार में जटिल कार्बोहाइड्रेट है जो हमारे शरीर में धीरे-धीरे पचता है जिससे रक्त शर्करा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। ये डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए बेस्ट है। इसमें मैग्नीशियम की भी उच्च मात्रा होती है जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं।

