Site icon Buziness Bytes Hindi

चांदी की शिला से रखी जाएगी राम मंदिर की नींव


चांदी की शिला से रखी जाएगी राम मंदिर की नींव

लखनऊ। अयोध्या रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने 5 अगस्त को अयोध्या पहुंच रहे है,इसे लेकर संत समाज में काफी खुशी है।रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व महंत नृत्यगोपालदास ने बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों मंदिर की आधारशिला रखवाने के लिए 40 किलो चांदी की शिला बनवाई है। प्रधानमंत्री इस शिला से राम मंदिर की नींव रखेंगे।

मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तरह अपना संकल्प पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। यह अयोध्या के लिए सुखद संयोग है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। इसलिए राष्ट्र नायक के करकमलों से ही भूमि पूजन होना ही चाहिए। अयोध्यावासियों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी यहां जरूर आएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में 250 अतिथि शामिल होंगे।अयोध्या आंदोलन से जुड़े सभी वरिष्ठ और महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहेंगे। संघ और विश्व हिंदू परिषद के महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की तरफ से न्योता भेजा जा रहा है और इसमें केंद्र और यूपी सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू होगा।

Exit mobile version