Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: महिला सिपाही के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए सीओ साहब तो CM ने किया पदावनत

लखनऊ। महिला सिपाही के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए सीओ साहब को सीएम योगी ने पदावनत कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीओ पर आचरणहीनता के आरोप में पहले निलंबित किया गया था। निलंबित सीओ का नाम कृपा शंकर कन्नौजिया है। जिनको निलंबित करने के बाद अब पदावनत किया गया है।

Read also: आसाराम के आश्रम में मृत मिली किशोरी के पिता भी तीन साल से लापता

बता दें कि उन्नाव में सीओ बीघापुर के पद पर रहते हुए कृपा शंकर कन्नौजिया एक होटल में अपनी परिचित महिला  सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालात में मिले थे।सीओ को उनकी पत्नी ने होटल में रंगेहाथ पकड़ा था। सीओ एक दिन की छुटटी पर निकले थे और महिला सिपाही के साथ सीधे कानपुर होटल पहुंचे थे। जहां पर वे रंगरेलियां मना रहे थे।

इस बात की जानकारी सीओ की पत्नी को होने पर वो भी उनके पीछे होटल पहुंच गई थी। ऐसी हालात में पाए जाने पर सीओ को पहले उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद आचरण नियमावली के तहत विभागीय जांच के बाद उनको पदावनत कर फिर से निरीक्षक बना दिया गया है।

Exit mobile version