Site icon Buziness Bytes Hindi

Donald Trump: ट्रंप की भारत को धमकी, सत्ता में आए तो लगाएंगे टैक्स

t2104

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो भारत पर टैक्स लगाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत हम पर टैक्स लगा रहा है मैं भी यही चाहता हूं कि हम भी उस पर टैक्स लगाए। आप लोग इसे प्रतिशोध या जो चाहें कह सकते हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी उत्पादों पर भारत द्वारा उच्च कर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अगले साल सत्ता में वापस लौटने पर भारत पर कर लगाने की धमकी दी है।

बता दें अमेरिका राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग की उपाधि दी थी। साल 2019 मई में भारत की सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को समाप्त कर दिया गया था। जीएसपी समाप्त करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी।

भारत लगाता है ज्यादा कर

ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत में कर दरों में भारी कटौती की है। जबकि भारत, अमेरिका पर काफी अधिक कर लगाता है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि एक समान कर लगाया जाना चाहिए। भारत कर के मामले में काफी आगे है। इसका हार्ले डेविडसन बाइक पर लगने वाले कर को देखने से पता चलता है। उन्होंने कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि भारत इतना कर क्यों लगा रहा है?

उन्होंने कहा जैसा मैंने कहा, वे अपनी भारतीय मोटरसाइकिल बेच सकें। वे भारतीय बाइक बनाते हैं। जिसे हमारे देश में बिना किसी कर, बिना टैरिफ के बेच सकते हैं। लेकिन जब आप हार्ले बनाते हैं और इसे वहां भेजते हैं तो इस पर अधिक कर लगाया जाता है। क्योंकि वे कोई व्यवसाय नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आप भारत के साथ कैसा व्यापार करते है?

Exit mobile version