Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: इमरान के बयान से पाक की राजनीति में भूचाल, शरीफ सरकार गिरने की अटकलें तेज

Former Prime Minister Imran Khan

#image_title

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान के बाद पाकिस्तान में फिर से सरकार गिरने की अटकलें तेज हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से विश्वास मत हासिल करने के लिए कह सकतेे हैं। इमरान खान ने लाहौर कहा, ‘शहबाज शरीफ ने पंजाब में हमारी परीक्षा ली और अब साबित करने की उनकी बारी है कि उन्हें नेशनल असेंबली में बहुमत है या नहीं।

गठबंधन सरकार में कुछ सही नहीं

इमरान खान ने कहा कि पाक की गठबंधन सरकार सही नहीं चल रही है। कुछ दिनों में शहबाज शरीफ को विश्वास मत के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद हमारे पास उनके लिए कई योजनाएं हैं।
इमरान खान ने कहा, डॉ. अल्वी खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से संबंधित हैं। गठबंधन सरकार के पास बहुत कम बहुमत है। एमक्यूएम-पी के नेशनल असेंबली में सात मेंबर हैं। अगर वह छोड़ने का फैसला लेती है, तो शहबाज सरकार तुरंत गिर जाएगी।

सरकार मध्यावधि चुनाव की घोषणा करे

पीएमएल-एन के पंजाब के गवर्नर बलीगुर रहमान ने मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही से विश्वास मत मांगा था। जिसे प्राप्त किया और फिर उन्होंने पंजाब विधानसभा को भंग करने की सलाह दी थी। शनिवार की शाम विधानसभा भंग कर दी गई है। इमरान चाहते हैं कि पाक सरकार मध्यावधि चुनाव की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री ने अपनी दो सरकारों पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा गिरवा दी हैं। बता दें कि इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में अविश्वास मत के सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

Exit mobile version