प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

मेरठ रीजनप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को मिली जान से मारने...

Date:


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

गंगानगर थाने से लगाई सुरक्षा की गुहार

मेरठ।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक गुर्जर ने गंगा नगर थाने में तहरीर देते हुए अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई और बताया कि उन्हें कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

अभिषेक गुर्जर ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके साले जसवीर के निवास पर आदित्य उर्फ मांगेराम पुत्र राजे निवासी गंगानगर अपने साथियों के साथ आया था और उनके साले के साथ गाली गलौज कर रहा था वही गाली गलौज के साथ-साथ उनके साले के साथ मारपीट भी की गई जिसकी वजह से उनके साले जसवीर को हृदयाघात भी हुआ जिसे देव आनंद हॉस्पिटल गंगानगर में भर्ती कराया गया।

जब इस घटना की सूचना अभिषेक गुर्जर को मिली तो वह अस्पताल पहुंच गए अस्पताल में भी आदित्य उर्फ मांगेराम अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से वहां पहुंचा और अभिषेक गुज्जर का भी गिरेबान पकड़कर धक्का-मुक्की करने लगा जिसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हुई इतने में आदित्य ने अपनी पिस्टल निकालकर अभिषेक गुर्जर पर तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि वे भविष्य में उसे नहीं छोड़ेगा अभिषेक गुर्जर ने कहा कि वह अपने साले को देखने के लिए अस्पताल गए थे।

वहां पर भी आदित्य ने दबंगई व गुंडई दिखाई जिसके बाद अभिषेक गुर्जर ने गंगा नगर थाने में तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। और कहा कि इस सरकार में अपराध बेलगाम हो चला है पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई है लेकिन मुकदमा देर रात तक दर्ज नहीं हो सका है अभिषेक गुर्जर ने कहा कि अगर पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो वह अपनी पार्टी के साथ मिलकर एसएसपी से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध बेलगाम हो चुका है अपराधियों पर पुलिस की लचर व्यवस्था यह बता रही है कि अपराधी क्यों बेलगाम हो रहे हैं वहीं उक्त मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है जांच कराई जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related