जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

नेशनलजम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक...

Date:

न्यूज़ डेस्क – जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 79 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सत्यपाल मलिक को 11 मई को पेशाब और किडनी से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनका इलाज डॉक्टर महापात्रा की निगरानी में हो रहा था।

उनकी मौत की जानकारी उनके एक्स (Twitter) हैंडल से दी गई है। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर फैल गई है। देश के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

सत्यपाल मलिक कौन थे?

सत्यपाल मलिक ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी थीं:

बिहार

गोवा

मेघालय

जम्मू-कश्मीर

वे उस समय जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, जब अनुच्छेद 370 को हटाया गया था। इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर से स्पेशल स्टेटस खत्म हो गया था और क्षेत्र में कई सुधार भी देखने को मिले थे। सुरक्षा के लिहाज़ से भी हालात बेहतर हुए और आतंकी घटनाएं कम हुईं।

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर पोस्ट कर सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

सत्यपाल मलिक को एक कुशल और बेबाक राजनीतिज्ञ के रूप में याद किया जाएगा। उनके निधन से देश ने एक अनुभवी राजनेता को खो दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...