Site icon Buziness Bytes Hindi

Sonia Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

t0301 9

Sonia Gandhi health Complication: कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार देर रात अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हालत जानने के लिए सर गंगा राम अस्पताल में कांग्रेसियों की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद सभी को अस्पताल में आने से मना किया गया है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक को तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी को कई दिन से हल्का बुखार आ रहा था। राम में उनकी हालत और अधिक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

मार्च में हुई थीं अस्पताल में भर्ती

इससे पहले सोनिया गांधी मार्च में खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी। उस दौरान भी सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इस समय सोनिया गांधी के पास उनकी बेटी प्रियंका गांधी हैं। जो ​उनकी सेहत का ध्यान रख रही हैं। चिकित्सकों ने सोनिया गांधी को आराम करने की सलाह दी है। सोनिया गांधी के खून का सेंपल आज डेंगू टेस्ट के लिए लिया गया है। जिसमें और भी कई अन्य जांचे की जाएगी।

Exit mobile version