Ankita Murder Case: पूर्व सीएम रावत पहुंचे अंकिता के घर, हत्याकांड के विरोध में चमोली और गोपेश्वर में बाजार बंद

उत्तराखंडAnkita Murder Case: पूर्व सीएम रावत पहुंचे अंकिता के घर, हत्याकांड के...

Date:

श्रीनगर। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत आज दोपहर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना प्रदान की। ग्रामीणों ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी थी। उसे न्याय जरूर दिलाया जाएगा। आरापियों को सजा जरूर होगी। उन्हें पूरा विश्वास है।  हरीश रावत ने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने काम किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक बात है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मामले की निपष्क्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई धामी सरकार को करनी चाहिए। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि वह और उनकी पाटÊ इस लड़ाई को हर स्तर पर लडने को तैयार हैं।

अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी के स्वास्थ्य को देखते हुए उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भतÊ कराया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सतीश कुमार ने बताया कि सोनी देवी को घबराहट और बेचैैनी की शिकायत हो रही है। इसलिए उन्हें बेस अस्पताल के आईसीयू में भतÊ कर दिया गया है। आज सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। लेकिन आने के बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने घर पर जाकर उनकी जांच की।  अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आज सोमवार को पूरे चमोली जिले में बंद का आह्वान किया गया। गोपेश्वर व्यापार संघ की ओर से जिले के व्यापार संघों से इसमें समर्थन मांगा है। इसके साथ चक्का जाम का एलान किया है। वहीं, गोपश्वर बाजार बंद रखा गया है। देहरादून में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया।

दोपहर करीब 12 बजे खुफिया पुलिस ने वनंत्रा रिजॉर्ट में पहुंचकर माहौल का जायजा लिया। करीब एक घंटे बाद एसआईटी टीम के पहुंचने की भी संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी अंकिता के घर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हमारी बेटी है। घटना के दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएम को पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम पौड़ी को रिजॉर्ट के पहलुओं की जांच कर मानकों के खिलाफ पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related