Site icon Buziness Bytes Hindi

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अचानक तबियत खराब हो जाने के बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उनके शरीर में सूजन की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल अभी उनके बीमारी को लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है. इससे पहले पिछले सप्ताह भी कल्याण सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब उनकी खून की जांच हुई थी और उनके खून में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा हुआ मिला था. डॉक्टरों की माने तो अभी उनकी हालत स्थिर है.

पूर्व सीएम की तबियत खराब होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने अस्पताल के डॉक्टरों से उनके बारे में जानकारी ली. डॉक्टरों ने उनसे कहा कि फिलहाल अभी किसी भी तरह की कोई चिंता की बात नहीं है.

Exit mobile version