Site icon Buziness Bytes Hindi

B. C. Khanduri: पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, चिकित्सक ने दी आराम करने की सलाह

देहरादून। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने अब बडे़ लोगों को भी अपने शिकंजे में डसना शुरू का दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भी कोरोना संकमित हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसमें उनको संक्रमित की पुष्टि की गई है। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को थकावट और कमजोरी की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया था। चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की कोरोना जांच कराई थी।  स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित कई लोग भी पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे। गुरुवार को करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अपने बेटे मनीष खंडूड़ी के साथ देहरादून से कार द्वारा एम्स पहुंचे थे। यहां काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ0 बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

Read also: CM Yogi Adityanath: बलिया पहुंचे सीएम योगी, जिले को दी मेडिकल कालेज की सौगात

एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और काफी थकावट भी महसूस हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने उनको लीवर और किडनी आदि पैथोलॉजी जांच के लिए लिखा था। जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में जो भी उनके संपर्क में आया है वो भी अपनी कोरोना जांच करवा लें। पूर्व मुख्यमंत्री का कोरोना प्रोटोकाल के तहत इलाज शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version