Site icon Buziness Bytes Hindi

N Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

t0901

TDP leader N Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी की ये कार्रवाई आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने की है। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को नंदयाला से गिरफ्तार किया। इसी के साथ आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया। नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस टीम सुबह के करीब तीन बजे नायडू के शिविर हॉल पहुंची

नंदयाल रेंज के पुलिस डीआइजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के नेतृत्व में पुलिस बड़ी टीम सुबह के करीब तीन बजे शहर के फंक्शन हॉल में नायडू के शिविर हॉल में पहुंची। जहां से उनको गिरफ्तार किया है। चंद्रबाबु नायडू के गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को टीडीपी समर्थकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। समर्थक पुलिस को चंद्रबाबू नायडू के वाहन के पास जाने से रोक रहे थे। लेकिन सुबह के छह बजे पुलिस ने नायडू को उनके वाहन से बाहर निकाला और गिरफ्तार किया। डीआईजी ने कहा उन्हें एपी कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया है।

केवल अदालत के द्वारा जमानत

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50(1)(2) के तहत जारी नोटिस के मुताबिक पूर्व सीएम नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इसी के साथ यह बताया गया है कि यह गैर जमानती अपराध है। इस मामले में अब केवल अदालत के द्वारा जमानत मिल सकती है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों को अलग—अलग रखा गया है।

Exit mobile version