Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाइये, छत्तीसगढ़ मॉडल लागू कर किसानों को करेंगे खुशहाल: भूपेश बघेल


यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाइये, छत्तीसगढ़ मॉडल लागू कर किसानों को करेंगे खुशहाल: भूपेश बघेल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसातें बिछा चुके हैं और इंतजार दस मार्च का है जब ये तय हो जायेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इस चुनाव में सीधी लड़ाई भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी की है लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी ने नेतृत्व में पटल पर दिखाई दे रही है। लड़की हूं लड़ सकती हूं की विचारधारा को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की कवायद में जुटी हुई है और उम्मीद जाता रही है कि इस विचारधारा के साथ सत्ता में वापसी होगी। वहीं, महिलाओं के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी किसानों को भी साधने की कोई कसार नहीं छोड़ रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर ये साफ़ किया है कि जो मॉडल छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए लागू किया गया है, उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर वही मॉडल यहां के किसानों के लिए लागू किया जायेगा जिससे यहां का किसान भी खुशाल होगा।

Read also: सीईसी की बैठक में आज विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगी भाजपा

‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना’

दरअसल, भूपेश बघेल ने आज ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना’ नाम से एक पुस्तिका लॉन्च की जिसमें यह दर्शाया गया है कि यूपीए की सरकार और एनडीए की सरकार में किसानों की स्थिति रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह साफ़ कहा है कि भाजपा की सरकार ने कई किसान विरोधी कदम उठाये जिससे किसानों की हालत बुरी है। आज किसान अपनी लागत नहीं निकाल पा रहा है, छुट्टा जानवरों से परेशान है, किसानों के ऊपर ऋण लाद दिया गया है, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम किसानों के लिए ठीक वैसी ही व्यवस्था लागू करेंगे जैसे छत्तीसगढ़ में है, आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है।

Read also: प्रियंका का एलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर छात्राओं को देंगे स्मार्ट फोन और स्कूटी

किसानों के कन्धों से हटाना पड़ेगा ऋण का बोझ: भूपेश बघेल

वहीं, भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर किसानों की स्थिति सुधारनी है तो उनके ऊपर से ऋण का बोझ हटाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में हमने 2500 प्रति कुंटल में धान और गेंहू खरीद रहे हैं, प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा भी ली है। छत्तीसगढ़ में हम दो रुपये किलो गोबर खरीद रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है और साथ ही जानवरों का ख्याल भी रखा जा रहा है, अगर उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो यहां भी ये मॉडल अप्लाई होगी।

Exit mobile version